spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशबरेली: कच्चा मकान गिरने से दंपती सहित परिवार के आठ लोग दबे,...

बरेली: कच्चा मकान गिरने से दंपती सहित परिवार के आठ लोग दबे, सभी घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

-

  • बारिश के दौरान देर रात हुआ हादसा।

बरेली। थाना आंवला क्षेत्र में बुधवार रात बारिश के दौरान हादसा हो गया। रामनगर चौकी क्षेत्र के गांव भीमलौर में रात करीब 12 बजे चंद्रपाल का कच्चा मकान अचानक से भरभरा गिर गया। जिसके मलबे के नीचे दबकर दंपती समेत परिवार के आठ लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव भीमलौर निवासी चंद्रपाल (45 वर्ष) व उनके परिवार के सदस्य कच्चे मकान में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे बारिश के दौरान उनका पूरा मकान गिर गया। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने के साथ मलबा हटाना शुरू कर दिया।

इस बीच थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को मलबे से निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि चिकित्साधिकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

ये लोग हुए घायल

हादसे में भोजराम पुत्र ढाकनलाल (55 वर्ष), चंद्रपाल पुत्र ढाकनलाल (50 वर्ष), सुनीता पत्नी चंद्रपाल (45 वर्ष), रवि पुत्र चंद्रपाल (15 वर्ष), बलवीर पुत्र चंद्रपाल (10 वर्ष), मंजू पुत्री चंद्रपाल (9 वर्ष ), ज्योति पुत्री चंद्रपाल (8 वर्ष) और संजीव पुत्र चंद्रपाल (2 वर्ष) घायल हुए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts