HomeCRIME NEWSपटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, 6 लोगों की मौत

पटना में भीषण रोड एक्सीडेंट, 6 लोगों की मौत

-

पटना: बिहार के पटना में बीती रात भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। यहां एक ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हैं।

पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के परेव लेखन टोला पुल के पास रविवार की रात 2 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज पटना में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार सभी लोग मनेर में हो रहे उर्स मेला को देखकर अपने घर भोजपुर जा रहे थे। इसी दौरान बिहटा थानाक्षेत्र के परेव लेखन टोला पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। मृतक सभी छह लोग भोजपुर जिला के रहने वाले हैं। 5 मृतकों की पहचान हो गई है, जिनमें मो.गुड्डू, मो.शहजाद और अशर्फी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। ये लोग उर्स मेला देखकर लौट रहे थे। जब ये लोग ऑटो से रोड के ऊपर चढ़ रहे थे, उसी दौरान ट्रक ने इसको टक्कर मारी। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts