spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसज गया होली का बाजार, मोदी-योगी के मुखौटे और बुलडोजर वाली पिचकारी...

सज गया होली का बाजार, मोदी-योगी के मुखौटे और बुलडोजर वाली पिचकारी की सबसे ज्यादा मांग

-

– चढ़ने लगा होली का खुमार


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मेरठ में होली पर बाजार रंगों में सजे हैं। होली के रंग में रंगने के लिए क्या बच्चे, क्या बड़े और क्या बुजुर्ग, सभी बेहद उत्साहित हैं। होली पर इस बार दिवाली की तरह क्रेकर्स फूटेंगे। फर्क ये है कि, इन क्रेकर्स में आवाज की जगह रंगों के फव्वारे छूटेंगे। भगवा गुलाल खूब बिक रहा है तो वहीं मोदी-योगी के मुखौटे और बुलडोजर पिचकारी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

 

 

होली क्रेकर्स में बटर फ्लाई से रंग निकलेंगे तो वहीं स्काई शॉट से अलग-अलग तरह का गुलाल रंग में सरोबार कर देगा। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी जहां रंग का निशाना लगाएगी‌। वहीं गुलाल सिलेंडर में भरा 2 किलो से लेकर 6 किलो गुलाल आपको हरे, लाल, पीले और नीले रंग में सराबोर कर देगा। होली पर शहर के मुख्य बाजारों में गुलाल और पिचकारियों की खूब बिक्री हो रही है। बच्चों की पसंद को देखते हुए तरह-तरह के मुखौटे और कलर फुल विग मौजूद हैं। किसी को शेर का मुखौटा भा रहा है तो किसी को बिल्ली, भेड़िया और बंदर के मुखौटे पसंद आ रहे हैं। बच्चे इन मुखौटों को खूब खरीद रहे हैं।

 

 

रंगों की बजाय हर्बल कलर की डिमांड ज्यादा

सदर बाजार में शॉप के सत्यम आहुजा बताते हैं कि लोग अब होली को भी दिवाली की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी को खूब पसंद किया जा रहा है। होली पटाखें खूब बिक रहे हैं।। इनमें रेनबो, बटर फ्लाई को पसंद किया जा रहा है। गुलाल का सिलेंडर बहुत खरीदा जा रहा है। रंगों की बात करें तो हर्बल कलर को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक पिचकारियों को जहां बच्चे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं, बड़े मैन्युअल पिचकारी खरीद रहे हैं।सदर बाजार स्थित आहुजा शॉप की प्रियंका आहुजा बताती है कि, गुलाल में बहुत सारी वैरायटी आयी है। इनमें चंदन, रोज, फूड गुलाल, हर्बल गुलाल को खूब पसंद किया जा रहा है। अमित आहुजा बताते हैं कि होली क्रेकर्स की बहुत डिमांड है। इसमें अनार, शॉटस, मशाल जैसे होली पटाखे आए हैं।

रंगों को लेकर बच्चे भी हो रहे जागरूक

कैंट से होली की खरीदारी करने दादी, मम्मी और भाई के साथ आए कौतिक अग्रवाल बताते हैं कि उनको गुलाल के सिलेंडर बहुत पसंद आए। उन्होंने मुखौटा भी लिया है जिससे कि आंखों में गुलाल न जाए। कौतिक कहते हैं कि दूसरे बच्चे भी रंगों से दूर रहें, पानी ज्यादा बर्बाद न करें, हर्बल कलर से ही खेलें।

टोपी और टीशर्ट की भी खूब डिमांड

होली पर कलरफुल टोपी भी खूब बिक रही हैं। व्हाइट टीशर्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बच्चों की पसंद को देखते हुए रंग-बिरंगा टोपी मार्केट में मौजूद हैं। इसके अलावा कलरफुल विग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

महिलाओं की पसंद हर्बल कलर

महिलाएं सबसे ज्यादा हर्बल गुलाल पसंद कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि पक्के रंग से स्किन खराब हो जाती है। कई दिनों तक रंग नहीं उतरता है। एलर्जी की प्रॉब्लम हो जाती है। ऐसे में वे हर्बल गुलाल खरीद रही हैं।

योगी-मोदी मुखौटे और बुलडोजर पिचकारी, भगवा गुलाल

बाजार में योगी-मोदी के मुखौटे और बुलडोजरी पिचकारी भी खूब पसंद की जा रही है। व्यापारी भरत कंसल बताते हैं कि मोदी-योगी के मुखौटे और बुलडोजर पिचकारी खूब पसंद की जा रही है। इस बार त्रिशूल, फरसा, हथौड़ा और तलवार पिचकारी भी खूब बिक रही हैं। भगवा रंग का गुलाल खूब खरीदा जा रहा है।

 

 

ये होली क्रेकर्स मार्केट में मौजूद

बटर फ्लाई क्रेकर्स 5 पीस 150 रुपये
स्काई शॉट – 300 से 1500 तक
गुलाल सिलेंडर 2 किलो से 6 किलो तक 450 से 600 रूपए
मैजिक गिलास – 30 रुपये
हर्बल कलर 200 से 400 तक
मुखौटे – 40 से 100 रुपये तक
टीशर्ट – 50 रुपये से शुरू

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts