HomeEducation Newsपूरी दुनिया में 40 देशों के 600 शिक्षण संस्थाओं में पढ़ाई जाती...

पूरी दुनिया में 40 देशों के 600 शिक्षण संस्थाओं में पढ़ाई जाती है हिंदी

-


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। अंतराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुभारती विवि विद्यालय में बताया गया कि विदेशों में हिंदी प्रेमियों के लिए रोजगार के काफी अवसर हैं। दुनिया के 40 देशों में 600 से अधिक विवि व स्कूलों में हिंदी पढ़ाई जाती है। यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। मॉरीशस, सूरीनाम, त्रिनिदाद व गुयाना में हिंदी का काफी प्रभाव है। फिजी में आधिकारिक भाषा का दर्जा रखती है।

सुभारती विवि के विभिन्न संकाय व विभागों में शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिंदी का महत्व बताया। सम्राट अशोक सुभारती स्कूल आॅफ बुद्धिस्ट स्टडीज में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। म्यांमार के शोधार्थी उत्तमश्री ने हिंदी के व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। सम्राट अशोक सुभारती स्कूल आॅफ बुद्धिस्ट स्टडीज के सलाहकार डॉ. हीरो हितो ने हिंदी की पहुंच व प्रभाव को बढ़ाने के लिए सहयोगात्मक प्रयासों पर बल दिया। डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. मनीषा लूथरा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मनीषा त्यागी, डॉ. श्रीधा झा, भंते विमल बोधि और प्रवीण कुमार का विशेष सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts