spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsAccident Meerut News: तेज रफ्तार का कहर, मासूम को कुचला, विरोध पर...

Accident Meerut News: तेज रफ्तार का कहर, मासूम को कुचला, विरोध पर मां को पीटा

-

  • बच्ची की हालत नाजुक, हॉस्पिटल में भर्ती।
  • दबंगों की तलाश में जुटी पुलिस।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव नगलाताशी में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम को कुचल दिया। मासूम की मां के विरोध करने पर दबंग कार चालक ने मासूम की मां के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह आसपास के लोगों ने महिला को दबंगों से बचाकर बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। वही घायल मासूम की मां ने दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दबंगों की तलाश शुरू कर दी है।

गांव नगलाताशी के रहने वाले जावेद की ढाई साल की बेटी आनिया शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला फैजान अपनी तेज रफ्तार कार से वहां पहुंचा और बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कार की टक्कर से आनिया गंभीर रूप से घायल होकर वही गिर पड़ी।

मासूम की चीख पुकार सुनकर उसकी मां रहेला हादसा स्थल पर पहुंच गई और कार चालक का विरोध करने लगी। तभी कार में सवार फैजान के दोस्त आसिफ ने महिला पर हमला कर दिया। किसी तरह आसपास मौजूद लोगों ने महिला को आरोपी से बचाकर बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वही पीड़ित महिला ने कार चालक फैजान और उसके साथी आसिफ के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दबंगों की तलाश कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts