Homepolitics newsपांच साल में सात साल बढ़ गई हेमंत सोरन की उम्र

पांच साल में सात साल बढ़ गई हेमंत सोरन की उम्र

-

  • झारखंड के सीएम की बड़ी मुश्किलें, चुनावी हलफनामे में हुई गलती

रांची। झारखंड के विधानसभा चुनावों में महज 12 दिन बाकी रह गए हैं। 12 मतलब 5 और 7 का जोड़ हो जाता है। हालांकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस 5 और 7 के फेर में बुरी तरह फंस गए हैं। असल में हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी हलफनामे में एक बड़ी चूक कर दी है, जिससे उनकी मुसीबत बढ़ सकती है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। 24 अक्टूबर को सोरेन ने नामांकन पत्र (हलफनामा) दाखिल किया था। अभी इसी हलफनामे (शपथ पत्र) में हेमंत सोरेन की उम्र ने सबको चौंका दिया है। हलफनामे के आधार पर हेमंत सोरेन की उम्र 5 साल में ही 7 साल बढ़ गई है।

5 साल पहले दिसंबर 2019 में हेमंत सोरेन ने अपनी उम्र 42 साल बताई थी। हालांकि 24 अक्टूबर 2024 को दाखिल किए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी उम्र 49 साल बताई है। इस बार हेमंत सोरेन के पोस्टल एड्रेस में भी बदलाव दिखा है। 2019 में उन्होंने पोस्टल एड्रेस (इ-63, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, पोस्ट आॅफिस- अशोक नगर, थाना- अरगोड़ा, जिला- रांची, 834002) दिया। इस बार पोस्ट आॅफिस के नाम में बदलाव देखा गया हैं। जहां पहले अशोक नगर था, वहां अब डोरंडा पोस्ट आॅफिस लिखा है।

बरहेट झामुमो के गढ़ माने जाने वाले संथाल परगना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हेमंत सोरेन 2014 से इस सीट पर कब्जा जमाए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट में गमालियम हेंब्रम को अपना उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल चुनावों से पहले हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर झारखंड में राजनीतिक भूचाल खड़ा हो सकता है।

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होंगे। 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। राज्य में 11.84 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts