HomeCRIME NEWSखुद को मरा दिखाने के लिए कर दी दोस्त की हत्या

खुद को मरा दिखाने के लिए कर दी दोस्त की हत्या

-

– पहचान छिपाने के लिए लाश कार में जलाई, रेप की सजा से बचने के लिए रची साजिश।

सहारनपुर। युवक ने खुद को मृत दिखाने के लिए अपने दोस्त की हत्या कर दी। लाश कार में बैठाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आरोपी ने रेप केस में सजा से बचने के लिए ऐसा किया।
वारदात के बाद आरोपी देहरादून भाग गए। मुख्य आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए अपने बाल कटवा लिए। नया सिम कार्ड ले लिया और अपने भाई को फोन कर गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा। ताकि पुलिस उसे मृत मान ले। भाई ने जब गुमशुदगी दर्ज करा दी।

 

 

25 फरवरी को काली नदी के पास अमरपुर के जंगल में सड़क किनारे आल्टो कार में जला हुआ शव मिला। पुलिस ने जांच की तो मामला खुल गया। 28 फरवरी को मुख्य आरोपी समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का है।

एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि 25 फरवरी ग्राम चौराखुर्द के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी कि चांदपुर के रास्ते पर पुलिया के पास एक आल्टो कार जली हालत में खड़ी है। जिसमें एक व्यक्ति का जला हुआ शव है। पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कार के जले हुए नंबर के आधार पर उसकी पहचान की गई। जांच में पता चला कि कार कई बार बिक चुकी थी।
अंतिम बार 16 फरवरी 2026 को अर्जुन नाम के युवक ने खरीदी थी। इसी बीच अर्जुन के भाई विजय सागर ने थाने पहुंचकर बताया कि अर्जुन 24 फरवरी से लापता है। उसका फोन बंद है। पुलिस ने जांच शुरू की। इसी बीच 27 फरवरी को मोहम्मदपुर कंधेला गांव निवासी बबीता अपने बेटे अक्षय और अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंची। उसने बताया कि मेरा बेटा रोहित 5 दिन से लापता है। कार में जिस अर्जुन की लाश मिली है। रोहित उसका दोस्त था। उसका घर आना जाना था।

बबीता ने पुलिस को बताया था कि रोहित ने अर्जुन से 1.60 लाख रुपए उधार लिए थे। जिसे वह वापस नहीं कर पा रहा था। पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस ने कार में मिली डेडबॉडी का डीएनए कराया। डीएनए परिजनों से मैच हो गया।

कार में जो डेडबॉडी मिली थी, वह रोहित की थी। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस अर्जुन की तलाश में लग गई। पुलिस ने अर्जनु की गुमशुदगी लिखाने वाले भाई विजय सागर पर नजर रखनी शुरू की। नंबर सर्विलांस पर लगाया।

इसी दौरान पता चला कि अर्जुन जिंदा है। वह देहरादून में रह रहा है। 28 फरवरी को अर्जुन अपने छोटे भाई विजय सागर से मिलने आया। पुलिस ने दोनों को बड़कला फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने पूछताछ की तो अर्जुन ने सच बता दिया। अर्जुन ने कहा- मैंने साल 2024 में देहरादून में एक नाबालिग के साथ रेप किया था। मामले में मैं जेल गया था। मुझे डर था कि कहीं मुझे सजा न हो जाए। इसलिए मैंने बचने के लिए खुद को मृत दिखाने का प्लान बनाया। जेल में मेरी मुलाकात सारिक से हुई थी। वह किडनैपिंग केस में बंद था।

एक साल बाद मैं जमानत पर जेल से बाहर आ गया। फिर मैं झबरेड़ा में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करने लगा। इसी दौरान जुलाई महीने में मैंने रोहित से दोस्ती की। उसे शराब का आदी बनाया। फिर उससे करीब 1.60 लाख रुपए उधार दिए। इसके बाद 24 फरवरी की रात मैं रोहित को अपने साथ लेकर गया। मेरे साथ मेरे अन्य साथी रोबिन और सारिक भी थे। हम लोगों ने रोहित को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो मफलर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को आल्टो कार की ड्राइवर सीट पर बैठाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। ताकि यह लगे कि अर्जुन की दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास एक किआ सोनेट कार बरामद की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts