HomeCRIME NEWSहस्तिनापुर: स्कूल जाते वक्त दसवीं की नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म

हस्तिनापुर: स्कूल जाते वक्त दसवीं की नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म

-

— युवती को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा


शारदा न्यूज़, हस्तिनापुर। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर दसवीं की छात्रा स्कूल जा रही थी। गांव के ही एक युवक ने स्कूल छोड़ने की बात कह कर छात्रों को मोटरसाइकिल पर बैठाया और जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया पीड़ित छात्रा के परिजनों ने थाने पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला थाना क्षेत्र के गांव का है जहां पर 17 वर्षीय नाबालिक युवती क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द के स्थित राजकीय हाई स्कूल की छात्रा है। मंगलवार की सुबह को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी गांव के बाहर गांव का ही एक युवक मोटरसाइकिल लेकर आया और छात्रा को स्कूल की ओर जाने की बात कह कर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठक चल दिया। मोटरसाइकिल पर बैठी नाबालिक छात्रा को स्कूल की ओर ने ले जाकर जंगल की ओर ले गया जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो वह उसे धमकी देने लगा। उसके बाद उसने जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया पीड़ित छात्रा ने मामले की जानकारी परिजनों को दी इसके बाद खबर सुनते ही परिवार के लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई और वह तुरंत मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तुरंत थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने नाबालिक युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही राजकुमार उर्फ राजू पुत्र भोपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दिया पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है वहीं परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।

इस मामले में थाना प्रभारी विजय बहादुर ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जा रहा है वहीं छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। उधर दिन दहाड़े दुष्कर्म की खबर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts