Home politics news Haryana Assembly Election 2024 Results Live

Haryana Assembly Election 2024 Results Live

0

Haryana Assembly Election 2024 Results Live:16:55 Pm-  हरियाणा चुनाव के परिणामों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आयी है। एक्स पर पोस्ट कर जीते गये प्रतियाशियों को बधाई दी। कहा, ‘यह जीत ‘विकसित हरियाणा-विकसित भारत’ की अवधारणा की उपलब्धि को समर्पित है।

2:50 pm–  जुलाना विधानसभा सीट से पहलवान विनेश फोगाट 5000 से ज्यादा वोटों से जीतीं

हरियाणा में भाजपा ने 49 सीटों पर बढ़त बनाते हुए, बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।  वहीं कांग्रेस कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगट, उदय भान, निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं।हालांकि, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल विज, आईएनएलडी के अभय सिंह चौटाला और जेजेपी के दुष्यंत चौटाला पीछे चल रहे हैं।12:49 PM- हरियाणा चुनावों की मतगणना को लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस12:40 PM

 

चुनाव परिणाम 2024 लाइव: जुलाना से कांग्रेस की विनेश फोगाट फिर आगेजुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट आगे चल रही हैं। 5500 मतों के मार्जन से भाजपा के योगेश कुमार से  से आगे चल रही हैं। भाजपा उम्मीदवार को अब तक 33,703 वोट मिले हैं।2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में, जननायक जनता पार्टी (JJP) के अमरजीत ढांडा जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए। ढांडा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढुल को 24,193 मतों के अंतर से हराया।

हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी  शुरूआती रूझानों मेें बीजेपी आगे
हरियाणा में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गयी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं मतगणना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के खासा इंतजाम किये गये हैं।

बीजेपी 49 पर आगे, कांग्रेस 35 पर आगे , अन्य 6

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी अब 49 पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस 35 पर आगे चल रही है। वहीं 6 सीटों पर अन्य आगे दिख रहे हैं।10:57am

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी, कांग्रेस भारी अंतर से सरकार बनाएगी

08 Oct 2024, 10:19 AM
हरियाणा में 32 सीटों पर कांग्रेस आगे, 51 सीटों पर बीजेपी आगे

हरियाणा में 90 विधानसभी सीटों मतगणना लगातार जारी है। फिलहाल डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है। रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझान में हरियाणा में 32 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, 51 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 2 सीटों पर INLD आगे चल रही है। वहीं, स्वतंत्र उम्मीदवार 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

08 Oct 2024, 10:03 AM

रोहतक: पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है

08 Oct 2024, 10:03 AM

हरियाणा में किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा? सुबह 8 बजे से मतगणना जारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है। यह साफ हो जाएगा। हालांकि शुरूआती रूझानों में बीजेपी आगे चल रही है। हरियाणा में पिछले 10 साल से बीजेपी की सरकार थी।हरियाणा में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 36.5 फीसदी वोट शेयर के साथ 40 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर आई थी। वहीं, कांग्रेस 28.1 फीसदी वोट शेयर के साथ 31 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही थी। तीसरे नंबर की पार्टी रही जेजेपी ने 14.8 फीसदी वोट शेयर के साथ 10 सीटें जीती थीं। आईएनएलडी 2.1 फीसदी वोट शेयर के साथ एक और अन्य 18.2 फीसदी वोट शेयर के साथ 8 सीटें जीतने में सफल रही थी।हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंकज अग्रवाल के मुताबिक, राज्य के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीटों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, बाकी 87 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए चुनाव आयोग की तरफ से 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here