HomeTrendingहापुड़ पहुंचा गाजियाबाद हादसे में मृत बहनों का शव

हापुड़ पहुंचा गाजियाबाद हादसे में मृत बहनों का शव

-

ट्रक ने मोटकरसाइकिल को मारी थी टक्कर, फूफेरा भाई घायल


गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 (ठऌ-9) पर डासना फ्लाईओवर के पास मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हुआ था। तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में हापुड़ के पटना मुरादपुर गांव निवासी दो सगी बहनों की मौत हो गई थी। जबकि बाइक चला रहा उनका फूफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पटना मुरादपुर निवासी राजमिस्त्री सनोद की बेटियां अंशिका (17 वर्ष) और परी (15 वर्ष) अपने फूफेरे भाई अजय (निवासी नजफगढ़, दिल्ली) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर दिल्ली जा रही थीं। शाम करीब 7:30 बजे, जब उनकी बाइक वेव सिटी क्षेत्र में डासना फ्लाईओवर के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (एढए) कट की तरफ मुड़ रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक 22-टायर कंटेनर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अंशिका कंटेनर के पहिए की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परी और अजय बाइक के साथ काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे परी का सिर डिवाइडर से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही वेव सिटी थाना पुलिस और डासना चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल परी और अजय को डासना स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हापुड़ के रामा अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान छोटी बहन परी ने भी दम तोड़ दिया। अजय की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को दोनों सगी बहनों के शव उनके पैतृक गांव पटना मुरादपुर पहुंचे। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts