Homeउत्तर प्रदेशMeerutHanuman janmotsav : श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मेरठ शहर में धूमधाम से...

Hanuman janmotsav : श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मेरठ शहर में धूमधाम से हुआ बाबा का गुणगान

-

  • संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरै हनुमत बलबीरा… श्री हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में में धूमधाम से हुआ बाबा का गुणगान।

शारदा एक्सप्रेस मेरठ। गुरुवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शहरभर में वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह सूर्यदेव की पहली किरण से ही मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन कराए गए। इनमें बजरंग बली का गुणगान किया गया।

 

 

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मेरठ की वेस्टर्न रोड स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से एक भव्य और विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भगवा ध्वज लेकर बाबा का जयघोष करते हुए उत्साह के साथ इस शोभायात्रा में भाग लिया।

 

वेस्टर्न रोड स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर से एक भव्य और विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई।

वेस्टर्न रोड स्थित बालाजी मंदिर से निकली ध्वज यात्रा

 

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह शोभायात्रा वेस्टर्न रोड स्थित बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा में शामिल भक्त डीजे की धुन पर भजनों का आनंद ले रहे थे, और माहौल पूरी तरह से भक्तिमय और ऊर्जावान बना हुआ था। जगह-जगह ध्वज यात्रा का फूलों से स्वागत किया गया, और भक्तों ने हनुमान जी के जयकारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से यात्रा को संपन्न हुई।

 

श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ प्रांगण में श्री बालाजी जन्मोत्सव का आयोज़न

श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ प्रांगण में 2 अप्रैल 2026 को श्री बालाजी जन्मोत्सव आयोज़न किया जा रहा हैं, जिसमे सर्वप्रथम प्रातः 11 बजे से श्री बालाजी सेवा संस्थान संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संकीर्तन, तत्पश्चात भोग आरती एवं प्रसाद वितरण होगा । सायं 7.00 बजे महाआरती होगी। इस बार रात्रि में 12 बजे तक प्रसाद वितरण एवं दर्शन की विशेष व्यवस्था मंदिर प्रांगण में की गयी ।

श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ प्रांगण में श्री बालाजी जन्मोत्सव आयोज़न

 

इस अवसर पर शहर के अन्य हनुमान मंदिरों में भी सुंदरकांड, पाठ और विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। पीएल शर्मा रोड सिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जी को 11 हजार लड्डू का भोग लगाया गया। मुख्य यजमान सुधीर रस्तौगी और शिप्रा रस्तौगी रहीं।

 

आबूलेन हनुमान चौक पर सजाया गया हनुमान मंदिर और पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।

आबूलेन हनुमान चौक पर सजाया गया हनुमान मंदिर और पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

 

पंडित कैलाश दत्त ने बताया कि रामचरितमानस का पांचवां कांड सुंदरकांड हैं। इसमें हनुमान जी के पराक्रम, बुद्धि और भक्ति का वर्णन है। मंदिर में बजरंग बली के समुद्र लांघने, सीता की खोज करने, रावण दरबार में जाने, लंका दहन करने सहित अन्य प्रसंग सुनाए गए।

पंडित कैलाश दत्त ने बताया कि, यह कांड भक्ति, साहस और विश्वास का प्रतीक है। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुकुल मित्तल, योगेश वर्मा, रोहित कुशवाह, जयप्रकाश, प्रदीप आदि रहे। वहीं, वेस्ट एंड रोड पर सिद्धपीठ संकट मोचन श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ शनिधाम मंदिर में कष्ट निवारक अखंड हनुमान चालीसा पाठ किया गया।

 

सदर हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर होती पूजा

सदर हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर होती पूजा

 

इस दौरान महामंडलेश्वर शनि पीठाधीश्वर महेंद्र दास ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे अखंड पाठ के समापन के बाद आज दो अप्रैल को शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि वल्लभगढ़ से आ रहे जगद्गुरु भैया जी महाराज रहे। जिनके साथ कविता, आशा, राधा, बीना, ललित, रंजीत, आनंद आदि ने भगवान हनुमान जी की विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर धर्मलाभ उठाया।

 

सदर हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर होता भंडारा।

सदर हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर होता भंडारा।

 

वहीं, बुढ़ाना गेट सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने ज्योत प्रज्जवलित की। स्वामी बुद्धिराजा ने बाबा का गुणगान किया।

इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि, मंदिर में एक अप्रैल को सुंदरकांड पाठ और दो अप्रैल को ध्वजारोहण, चोला ग्रहण, हवन और भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके साथ ही बोम्बे बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी लगभग पूरी हो गई है।

बोम्बे बाजार के व्यापारी राजीव लोचन ने बताया कि बुधवार को मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया। जबकि, पूजन पंडित नरेंद्र शर्मा और पंडित सुभाष शर्मा ने किया।

 

मां बगलामुखी मंदिर मेरठ में हनुमान जन्मोत्सव पर हवन पूजन व भंडारा किया गया।

मां बगलामुखी मंदिर मेरठ में हनुमान जन्मोत्सव पर हवन पूजन व भंडारा किया गया

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts