Homemausamसुन्न हुए हाथ-पैर, ठंड ने तोड़े सभी रिकार्ड

सुन्न हुए हाथ-पैर, ठंड ने तोड़े सभी रिकार्ड

-

-चार दिन बाद बारिश की उम्मीद, इसके बाद ही मौसम ठीक होने की संभावना


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। नए साल में ठंड ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरू कर दिया है। हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोगों को घरों में छुपने को मजबूर कर दिया है। ऐसी ठंड पड़ रही है कि पिछले सालों के रिकार्ड टूट रहे हैं। अभी सर्दी का सितम जारी रहने की उम्मीद है। तीन चार दिन बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। उसके बाद ही ठंड का कहर कुछ कम होने की संभावना है। बुधवार की तरह गुरुवार को भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए।

मेरठ का आज अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते आठ से 10 जनवरी के बीच वर्षा की संभावना है।

बुधवार को मध्य उत्तर प्रदेश उन्नाव और आसपास के इलाकों में बरसात देखने को मिली। पहली बार शीतलहर मंगलवार शाम से शुरू हुई। इसके बाद ठंड के तेवर कड़े हो गए हैं। राहत की बात यह है कि हवा चलने से प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से कम पर बना हुआ है। टोपी, मफलर और गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बफीर्ली चोटियों से हवा आ रही है, जिससे मैदानी क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 8 और 10 जनवरी को बरसात के आसार हैं।
मौसम खराब चल रहा है। ठंडी हवाएं शरीर में कंपकपी पैदा कर रही हैं। सांस, दिल के रोगियों में परेशानी बढ़ गई है। बच्चों-बुजुर्गों को सर्दी, जुकाम, खांसी बार-बार हो रही है। इन समस्याओं से संतुलित खानपान और थोड़ी सी सतर्कता बचा सकती है। ऐसा विशेषज्ञ चिकित्सकों का मानना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts