Homeउत्तर प्रदेशMeerutट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत में आधा दर्जन घायल

-


मेरठ। हाईवे पर देर रात कार की टक्कर से गन्ने की पत्ती से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। हादसे में कार और ट्रैक्टर ट्रॉली सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर उपचार दिलाया।

मुजफ्फरनगर के ग्राम मकसूदाबाद निवासी चालक इकबाल टै्क्टर ट्रॉली में गन्ने की पत्ती की ढुलाई का काम करता है। वह अपने साथियों शानू, देमहताब, छोटे के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ने की पत्ती भरकर दौराला की ओर जा रहा था। थाना दौराला के सामने पीछे से आई कार के चालक दिल्ली निवासी ओंकार की ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सुभाष और ट्रैक्टर ट्रॉली सवार पांचों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया।

इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts