spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingगुरमीत राम रहीम फिर जेल से आया बाहर

गुरमीत राम रहीम फिर जेल से आया बाहर

-


रोहतक: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर हरियाणा सरकार एक बार फिर से मेहरबान हुई है। राम रहीम को सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है। आज सुबह राम रहीम रोहतक जेल से बाहर आया। राम रहीम को लेने खुद हनीप्रीत पहुंची।

जानकारी के अनुसार, राम रहीम इस बार सिरसा डेरे में रहेगा। बताया जा रहा है कि सिरसा पहुंचने पर राम रहीम सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने अनुयायियों से आग्रह किया कि वे उनके प्रवास के दौरान डेरा न जाएं।

राम रहीम वर्ष 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में दो साध्वियों के साथ रेप और पत्रकार छत्रपति हत्या के मामले में सजा काट रहा है। राम रहीम को फरलो मिलने का आधार सूत्रों से पता चला है। 29 अप्रैल को सिरसा डेरे का स्थापना दिवस है।

इस अवसर पर डेरे में एक बड़ा आयोजन राम रहीम करने जा रहा है। डेरे के स्थापना दिवस को मनाने को लेकर राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी लगाई थी। जिसको हरियाणा सरकार ने मंजूर करते हुए उसे 21 दिन की फरलो दी है। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम 30 दिन की पैरोल मिली थी। 13 बार राम रहीम को पेरोल और फरलो मिल चुकी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts