Homeउत्तर प्रदेशMeerutआज से गुप्त नवरात्रों की हो रही शुरूआत, 18 तक रहेंगे

आज से गुप्त नवरात्रों की हो रही शुरूआत, 18 तक रहेंगे

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। वर्ष 2024 में गुप्त नवरात्र का शुभारंभ 10 फरवरी यानी आज दिन शनिवार शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ हो गया जिसका समापन 18 फरवरी को होगा। इस बार नवरात्र पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। खास बात यह है कि इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। इसे अखंड नवरात्रि भी कहते हैं। ज्योतिषी इसे शुभ संयोग मान रहे हैं। गुप्त देवी भागवत के अनुसार साल में चार नवरात्रि आते हैं। दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा होती है। आचार्य पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि इस काल में दस महाविद्याओं की पूजा होती है। देवी आराधना के इस उत्सव में बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। यह शादियों के लिए भी अबूझ मुहूर्त होता है। इसलिए इस दिन शादियां भी काफी संख्या में होंगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts