Homeउत्तर प्रदेशMeerutहोली पर गुलजार हो गया गुजिया का बाजार

होली पर गुलजार हो गया गुजिया का बाजार

-

  • खोया की गुजिया के साथ केसर चाशनी में भिगी गुजिया की बढ़ रही मांग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में होली के त्योहार पर गुजिया की धूम मची हुई है। इस बार बाजार में पारंपरिक गुजिया के साथ नए फ्लेवर वाली गुजिया भी उपलब्ध है। व्यापारियों ने बताया कि, मार्केट में चाशनी, केसर चाशनी और फीकी गुजिया की सबसे ज्यादा मांग है। ग्राहकों की रुचि को देखते हुए इस बार गुजिया को विभिन्न रंगों में तैयार किया गया है। पान और चॉकलेट फ्लेवर वाली गुजिया बच्चों में विशेष लोकप्रिय हो रही है।

व्यापारी दिव्यांशु अग्रवाल ने बताया कि उत्तर भारत में होली पर गुजिया का विशेष महत्व है। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में यह परंपरा जोरों पर है। त्योहार से पहले ही कारीगर गुजिया बनाना शुरू कर देते हैं। लोग अपने रिश्तेदारों और मित्रों को गुजिया भेंट करते हैं। इस साल नमकीन व्यंजनों की भी अच्छी मांग है। लोग घरेलू नमकीन की बजाय बाजार में बनी ताजी और कुरकुरी नमकीन खरीद रहे हैं।

मटर समोसा, दाल समोसा, दही भल्ले, गोलगप्पे और खट्टा-मीठा पानी जैसे व्यंजन भी लोगों की पसंद बन रहे हैं।

विशेष रूप से दही गुजिया, स्पेशल फ्रूट क्रीम और पौष्टिक पनीर जैसे नए विकल्प भी बाजार में उपलब्ध हैं। व्यापारियों का कहना है कि, पारंपरिक गुजिया की मांग तो अच्छी है ही, नए प्रयोग भी सफल हो रहे हैं।

होली पर गुजियों की मिठास के साथ नमकीन का भी जलवा: होली के त्योहार गुजियो की मिठास ले साथ नमकीन का भी जलवा बरकरार है। लोग घर में बनाने के बजाय बाजार में बनी ताजी और कुरकुरी नमकीन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा, गोल गप्पे, पापड़ी, खट्टा मीठा पानी, टिक्की समेत नमकीन हैं। इस बार पान और चॉकलेट फ्लेवर वाली गुझिया बच्चों में खासतौर पर लोकप्रिय हो रही है। ये नई वैराइटी हर किसी का दिल जीत रही है और त्योहार के रंग में मिठास घोलने में मदद कर रही है।

गुजियों के साथ इनकी भी डिमांड

गुजिया में मीठी गुजिया, केसर चाशनी गुजिया, चाशनी गुजिया। मटर समोसा, दाल समोसा, दही भल्ले, दही गुंजिया, स्पेशल फ्रूट क्रीम, स्पेशल पौष्टिक पनीर, खट्टे मीठे पानी के साथ गोल गप्पे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts