spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, December 8, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSजीएसटी अधिकारी, बहन और पत्नी ने किया सुसाइड

जीएसटी अधिकारी, बहन और पत्नी ने किया सुसाइड

-

कोच्चि। केरल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां केंद्रीय उत्पाद शुल्क और जीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त मनीष विजय, उनकी बहन और मां की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मनीष चार दिनों की छुट्टी पर थे। मगर छुट्टी खत्म होने के बाद भी दफ्तर नहीं पहुंचे थे। मनीष के साथ कुछ दिनों से मां और बहन शालिनी भी रहने लगी थीं। पुलिस ने संदेह जताया है कि यह आत्महत्या का मामला है।

आईआरएस अधिकारी मनीष विजय का परिवार मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है। मनीष केरल के एनार्कुलम जिले के कक्कनाड में कस्टम क्वार्टर में रहते थे। करीब डेढ़ साल पहले ही मनीष का तबादला कोच्चि किया गया था। इससे पहले वह कोझीकोड हवाई अड्डे पर कस्टम प्रिवेंटिव में तैनात थे। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मनीष के भाई और बहन विदेश में रहते हैं। उनके यहां आने के बाद तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस को संदेह है कि मां की मौत पहले हुई है या उन्हें जान से मारने के बाद मनीष और शालिनी ने आत्मघाती कदम उठाया है। जांच के दौरान पुलिस को एक डायरी मिली है। इसमें लिखा है कि विदेश में रहने वाली बहन को मौत की सूचना दे देना। पुलिस का यह भी कहना है कि शव कुछ दिन पुराने हैं।

बहन शालिनी ने 2006 में झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप किया था। इसके बाद उन्हें डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनाती मिली। हालांकि बाद में शालिनी के टॉप करने पर सवाल उठे। इसके बाद शालिनी को पद से बर्खास्त कर दिया गया था। 2024 में सीबीआई जांच के बाद मामले में आरोपपत्र दाखिल किया गया। जानकारी के मुताबिक इसी मामले के संबंध में मनीष ने छुट्टी ली थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts