Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमहाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो पर सरकार सख्त, 103 सोशल...

महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो पर सरकार सख्त, 103 सोशल मीडिया हैंडल पर एक्शन

-

  • तेरह एफआईआर दर्ज।

एजेंसी, प्रयागराज: महाकुंभ में कुछ अधर्मियों ने ऐसा कृत्य किया है, जिसे कभी माफ नहीं किया जा सकता। अब उन पर ताबड़तोड़ एक्शन लिया जा रहा है। प्रयागराज पुलिस ने महाकुंभ में नहाती महिलाओं का चोरी से वीडियो बनाकर डार्क वेब (अश्लील साइट) और दूसरे सोशल मीडिया पर बेचने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में 13 एफआईआर दर्ज की है। साथ ही 103 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एक्शन लिया है।

दरअसल, प्रयागराज महाकुंभ में अधर्म की एक ऐसी खबर आई, जिसने सभी को परेशान कर दिया है। पुलिस से लेकर डुबकी लगाने वाले लोग तक परेशान हैं। क्योंकि कुछ गंदी सोच वाले महाकुंभ में डुबकी लगा रही महिलाओं के वीडियो बना रहे हैं। उनकी फोटो खींच रहे हैं और फिर इन वीडियोज और फोटोज को डार्क नेट पर अपलोड कर रहे हैं। पॉर्न साइट्स पर डाल कर पैसा कमा रहे हैं।

इस बात का खुलासा यूपी पुलिस ने खुद किया है। प्रयागराज पुलिस के मुताबिक, कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स,फेसबुक अकाउंट्स और टेलीग्राम चैनल पर ऐसे वीडियोज और फोटोज अपलोड किए जाने की शिकायतें मिली थी। पुलिस ने जब जांच की तो पता लगा कि सीसीटीवी चैनल 11 नाम के एक टेलीग्राम चैनल पर कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों को टीजर के तौर पर इस्तेमाल किया गया। इसमें कुछ पिक्चर्स लगाकर दावा किया गया कि इस चैनल का 1999 रूपए में सब्सक्रिप्शन लेने पर महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो दिए जाएंगे। इसी तरह के कई अकाउंट पुलिस को मिले हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इन अकाउंट्स के बारे में डिटेल जानकारी मांगी है। यूपी पुलिस ने इस मामले में 13 एफआईआर दर्ज की हैं और अब तक 103 सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ एक्शन लिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts