– स्टंट और रील बनाने के चक्कर में राप्ती नदी में डूब गए थे चार दोस्त।
गोरखपुर। राप्ती नदी में डूबे 4 दोस्तों की लाश मिल गई। गुरुवार की शाम विवेक निषाद (15) की लाश मिली। वहीं घटना के तीसरे दिन शुक्रवार सुबह अमन उर्फ बीरू राजभर (15), गगन पासवान (15) और अनिकेत यादव (13) की लाश मिली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।


