Homeउत्तर प्रदेशMeerutखुशखबरी: गंगा एक्सप्रेसवे जल्द होने वाला है शुरू

खुशखबरी: गंगा एक्सप्रेसवे जल्द होने वाला है शुरू

-

  • सिर्फ सात घंटे में पूरा होगा मेरठ से प्रयागराज तक का सफर।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से सफर करने की सोच रहे मेरठ वासियों का यह सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी नोएडा के सीईओ द्वारा भी मेरठ, हापुड़ के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया गया है। ऐसे में लोकल -18 की टीम द्वारा भी ग्राउंड पर जाकर गंगा एक्सप्रेसवे का जायज लिया।

 

 

मेरठ हापुड़ एक्सप्रेस स्थित बिजौली गांव से ही गंगा एक्सप्रेसवे की शुरूआत होगी। जिसका आनंद लेते हुए वाहन चालक आधुनिक स्पीड और बेहतर सुविधाओं के साथ प्रयागराज तक सफर कर सकेंगे। जिसकी दूरी मात्र 594 किलोमीटर रहेगी, लगभग 421 किलोमीटर के फरार्टेदार ट्रायल की गुणवत्ता की जांच भी कंप्लीट कर ली गई है। जिससे कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो।

गंगा एक्सप्रेस वे कि अगर बात की जाए तो हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव होते हुए प्रयागराज तक यात्री पहुंच पाएंगे। इस जहां प्रयागराज की दूरी भी मात्र सात घंटे में पूरी हो सकेगी। वहीं दूसरी ओर बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर हरदोई जैसे 12 जनपदों को जाने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिलेगी। वह इसका लाभ लेते हुए कम समय में अपने घर पहुंच पाएंगे।

गंगा एक्सप्रेसवे के नजदीक ही औद्योगिक गलियांरे विकसित करने की भी तैयारी की जा रही है। जिसके लिए लगातार विभिन्न कंपनियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। जिससे कि जहां यात्री आधुनिक सुविधाओं का लाभ लेते हुए सफर कर सके। वहीं औद्योगिक की दृष्टि से भी व्यापार को नई उड़ान मिल सके। उसमें भी गंगा एक्सप्रेसवे भूमिका को लेकर रणनीति को लेकर भी तैयारी चल रही है। ऐसे में संभावनाएं जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश वासियों को एक बड़ी सौगात दी जा सकती है।

बताते चलें कि मेरठ अब आधुनिकता के साथ कदमताल करते हुए नजर आ रहा है। मेरठ में प्रवेश करने के लिए आपको बिजनौर, बागपत, दिल्ली, हापुड, गढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में नेशनल हाईवे से आने का अवसर मिल पाएगा। इसी के साथ ही दिल्ली भी मात्र 58 मिनट में आधुनिक नमो भारत ट्रेन के माध्यम मेरठ से पहुंचे सकते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts