spot_imgspot_imgspot_img
Thursday, November 13, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingGold Price Today 15 May 2025: आज का सोने का भाव जानिए

Gold Price Today 15 May 2025: आज का सोने का भाव जानिए

-


Gold Price: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 96,200 रुपये की दर से बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में 22 कैरेट सोना कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद के बराबर ही 88,040 रुपये है। बाजार में उतार चढ़ाव के बीच सोना निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। गुरुवार यानी 15 मई 2025 को 24 कैरेट सोना शुरुआती कारोबार में 96,050 प्रति 10 ग्राम की दर से कारोबार कर रहा था। जबकि गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, चांदी की कीमत में 97,800 रुपये हो गई है। तो वहीं 22 कैरेट सोना 88,040 की दर से बिक रहा है और 24 कैरेट सोने का भाव मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में प्रति 10 ग्राम 96,050 रुपये है।

आपके शहर के नए रेट्स

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 96,200 रुपये की दर से बिक रहा है। इसी तरह मुंबई में 22 कैरेट सोना कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद के बराबर ही 88,040 रुपये है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 88,190 रुपये की दर से कारोबार कर रहा है। अगर चांदी की बात करे तो दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में चांदी 97,800 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। तो वहीं चेन्नई में सोना 1,08,900 रुपये बिक रही है।

ग्लोबल मार्केट का हाल

अमेरिका और चीन के बीच हुई ट्रेड डील के बावजूद सोने में उछाल देखा जा रहा है। स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत उछलकर 3,181.20 डॉलर प्रति औंस हो गया है। जबकि यूएस गोल्ड 0.1 प्रतिशत नीचे गिरकर 3,185.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इसी तरह स्पॉल सिल्वल 0.2 प्रतिशत गिरकर 32.16 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है तो वहीं प्लेटिनम गोल्ड 0.8 प्रतिशत चढ़कर 984.05 डॉलर प्रति औंस हो गई है। पैलेडियम गोल्ड की बात करें तो 0.3 प्रतिशत चढ़कर 953.75 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

सोना निवेश के लिहाज से सबसे मुफीद इसलिए भी माना जाता है क्योंकि कितनी भी महंगाई हो, उसकी तुलना में ये ज्यादा रिटर्न देता है। इसके अलावा, शादी-ब्याह से लेकर अन्य मौके पर भारत में इसकी मांग काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा, सोना किसी भी परिवार के लिए संपन्नता का भी प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि इसकी तरफ लोगों का लगातार झुकाव बना रहता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts