HomeकारोबारGold and Silver Rate Today: सोने-चांदी में तेजी, 10000 तक बढ़े दाम

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी में तेजी, 10000 तक बढ़े दाम

-

नई दिल्ली। एक दिन की गिरावट के बाद सोने-चांदी में एक बार फिर तूफानी तेजी आई। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलिवरी वाले गोल्ड में 1.03 फीसदी यानी 1600 रुपए से ज्यादा का उछाल आया और कीमत 1,58,421 रुपए हो गई।

 

 

जून 2026 डिलिवरी वाला गोल्ड 0.86 फीसदी यानी 1377 रुपए की तेजी के साथ 1,61,450 रुपए पर कारोबार करता दिखा। वहीं, अगस्त 2026 डिलिवरी वाला सोना 1,64,750 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया।

इसके अलावा चांदी में 3.72 फीसदी यानी करीब 9400 रुपए का जोरदार उछाल आया और यह 2,61,558 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करने लगी। इसके अलावा मई 2026 डिलिवरी वाली चांदी में 8000 और जून 2026 डिलिवरी वाली चांदी में 3752 रुपए से ज्यादा का उछाल देखा गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर सोने-चांदी में मामूली गिरावट आई। दोपहर 12 बजे जारी रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड में 142 रुपए की मामूली गिरावट आई और कीमत 1,56,113 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले दिन इसकी कीमत 1,56,255 रुपए थी।

वहीं, चांदी में 1009 रुपए की गिरावट आई और कीमत 2,58,091 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,59,100 रुपए पर क्लोज हुई थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts