HomeEducation Newsबच्चों के हौसलों की उड़ान में लगाएं पंख

बच्चों के हौसलों की उड़ान में लगाएं पंख

-

  • मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक- अभिभावक गोष्ठी का आयोजन।
  • अभिभावकों एवं समाजसेवियों ने बच्चों द्वारा बनाई वस्तुओं को खरीदा।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मवाना। मेरठ-मवाना रोड़ स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मवाना में सोमवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया‌। परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसी क्रम में दीपावली के पावन पर्व पर छात्र-छात्राओं द्वारा हस्तकला का प्रदर्शन किया गया।

मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक सरबजीत घुम्मन ने कहा कि शैक्षिक विकास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब विद्यालय और घर एक टीम की तरह कार्य करता है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत कौशल विकास करते हुए इस कार्यक्रम का नाम पंख दिया गया। जिसमें कक्षा एक से कक्षा तीन तक के नन्हे बालक बालिकाओं ने मिट्टी के दीपकों को रंगों से सजाकर उनको आकर्षित बनाया। इस मौके पर कक्षा चार से लेकर कक्षा नवमी तक के छात्र-छात्राओं ने बंधनवार, कार्ड बोर्ड, रंगोली लैंप, लाइटिंग, कैंडल डेकोरेशन इत्यादि बनाकर अपने कक्षाओं में प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों में शामिल मनमोहक कैंडल एव रंग-बिरंगे दीपको की प्रदर्शनी मेला लगाया। अभिभावकों ने अपने घर को सजाने के लिए बच्चों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की खरीदारी की।

इस मौके पर प्रधानाचार्या डा.प्रियंका ठाकुर ने बच्चों के हौसलों की उड़ान में लगे पंख को लेकर उत्साहवर्धन करते बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों एवं अतिथियों का भव्य स्वागत करते हुए अभिवादन किया। इस मौके अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाए गए उत्पाद को विक्रय किए ।

इस मौके पर विद्यालय की प्रबंधक सरबजीत घुम्मन ने दीपावली के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं की भावनात्मक और रचनात्मक हस्तकला को उड़ान देने के लिए पंख दिए। इस मौके पर उनको प्रोत्साहित किया गया एवं कार्यक्रम में पधारे हुए बच्चों एवं अभिभावक गण में विद्यालय के कार्यशैली शिक्षकों , प्रधानाचार्या की प्रशंसा करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts