Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसिपाही की शादी में पुलिस लेकर पहुंची प्रेमिका, ये हैं पूरा मामला,...

सिपाही की शादी में पुलिस लेकर पहुंची प्रेमिका, ये हैं पूरा मामला, पढ़िए खबर….

-

– लॉ स्टूडेंट को फेसबुक से फंसाया, शादी का झांसा देकर छह महीने रिलेशनशिप में रहा।

कानपुर। एक सिपाही ने एलएलबी की छात्रा से दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद मंगलवार को दूसरी लड़की से गेस्ट हाउस में शादी रचाने जा रहा था। यह पता चलते ही गर्लफ्रेंड ने पुलिस फोर्स के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गई। छापा पड़ते ही सिपाही अपनी होने वाली पत्नी के साथ भाग गया।

 

 

प्रेमिका ने बताया कि कॉन्स्टेबल ने उसे फेसबुक से अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर 6 महीने तक रिलेशनशिप में रहा। इसके बाद शादी की बात से मुकर गया। मैंने कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 2 दिन पहले कोर्ट ने कॉन्स्टेबल खिलाफ गैरजमानती वारंट भी जारी किया था। मामला कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र के गेस्ट हाउस नीलशां लॉन का है।

कानपुर देहात में रहने वाली गर्लफ्रेंड ने बताया कि कानपुर देहात के माझापुरवा सरसी थाना क्षेत्र रूरा में यूपी पुलिस का कॉन्स्टेबल सचिन यादव रहता है। अक्टूबर 2024 में मेरी उससे फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद हम दोनों के बीच फेसबुक पर चैटिंग और फिर मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान हुआ।

इसके बाद हमारे बीच दोस्ती और फिर अफेयर हो गया। इसके बाद सचिन शादी का झांसा देकर करीब 6 महीने तक मेरे साथ रिलेशन में रहा। फिर शादी करने की बात से मुकर गया। इसके बाद मैंने कॉन्स्टेबल सचिन के खिलाफ अकबरपुर थाने में 14 मई, 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से सचिन फरार हो गया था। कोर्ट ने 2 दिन पहले ही उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) भी जारी कर दिया था।

प्रमिका ने बताया कि मंगलवार को उसे पता चला कि चकेरी के एक गेस्ट हाउस में सचिन शादी करने जा रहा है। इस पर वह अकबरपुर थाने की पुलिस के साथ वहां पहुंची। लेकिन इससे पहले ही वह वहां से भाग निकला। पुलिस फोर्स देखकर रिश्तेदार भी वहां से निकल गए। पुलिस ने कई घंटे तक जांच-पड़ताल की, लेकिन कॉन्स्टेबल सचिन नहीं मिला। कई घंटे जांच-पड़ताल के बाद गेस्ट हाउस पर पुलिस तैनात कर दी गई। इसके साथ ही गर्लफ्रेंड भी देर शाम तक पुलिस के साथ गेस्ट हाउस में डटी रही।

एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय ने बताया कि कॉन्स्टेबल सचिन अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में अकबरपुर थाने से फरार चल रहा है। फरार कॉन्स्टेबल की शादी की सूचना मिलने पर कानपुर देहात की पुलिस कॉन्स्टेबल की तलाश में आई थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts