spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation Newsराजकीय विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

राजकीय विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

-


शारदा न्यूज, संवाददाता |

मेरठ। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन महीने के प्रशिक्षण में छात्राएं मार्शल आर्ट का गुर सीखेंगी। प्रशिक्षित छात्राएं विषम परिस्थितियों में खुद की रक्षा कर सकेंगी।

जिले के राजकीय माध्यमिक स्कूलों में अध्ययनरत छात्राओं को स्वावलंबी तथा आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। विभाग की रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण के लिए जिले में विद्यालयों के चयन का काम किया जा रहा है। चयनित प्रशिक्षक को अधिकतम तीन विद्यालयों में प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी।

जिलास्तरीय कमेटी प्रशिक्षकों का ‘चयन करेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जानी है प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts