spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: तीसरी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, ऑनर किलिंग की आशंका

मेरठ: तीसरी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, ऑनर किलिंग की आशंका

-

 


शारदा न्यूज, संवाददाता |


मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई लेकिन पड़ोस के ही एक युवक मनीष ने फोन करके इसकी सूचना थाना परतापुर पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस को मनीष ने बताया कि वह हिमानी से प्यार करता था और वह एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन यह बाद परिजनों को मंजूर नहीं थी। इसलिए उन्होंने खुद अपनी बेटी को छत से गिरा कर मार डाला।

हिमानी के पिता और बड़ा भाईया पुलिस में है। वही हिमानी का छोटा भाई वन विभाग में सरकारी नौकरी पर तैनात है।

बताया जा रहा है कि मनीष व हिमानी एक दूसरे से प्यार करते थे जो परिजनों को मंजूर नहीं था।

वहीं पूरे मामले पर एसपी शुभम अग्रवाल का कहना है कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी फिलहाल युवती की छत से गिरकर मृत्यु हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts