HomeCRIME NEWSलड़की ने कॉल कर वीडियो बनाया, 20 लाख मांगे

लड़की ने कॉल कर वीडियो बनाया, 20 लाख मांगे

-

पुलिस की वर्दी पहने शख्स ने जेल भेजने की धमकी दी, बोला-डिलीट कराओ


प्रयागराज। वीडियो कॉलिंग के जरिए एक न्यूड लड़की से बातचीत कराके ठगी का मामला सामने आया है। पहले लड़की ने वीडियो कॉलिंग कर नग्न अवस्था में बातचीत शुरू की। कॉल ब्लॉक करने पर लड़की ने 20 लाख रुपये की डिमांड की। न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

अब पुलिस अधिकारी की वर्दी पहने एक युवक जेल भेजने की धमकी देकर साढ़े सात लाख रुपये मांग रहा है। ठगी का यह खेल एक लड़की फोसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर शुरू किया गया। परेशान शख्स ने साइबर ठगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में 16 जुलाई की दोपहर 1:25 बजे केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आईडी के जरिए भावना शर्मा व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काटजू बाग कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि फेसबुक आईडी भावना शर्मा के माध्यम से उसके पास फ्रेंड रिक्वेस्ट आई जिसे उसने स्वीकार कर लिया। उसके बाद भावना शर्मा ने व्हाट्सएप नंबर मांगा। दोस्ती की नीयत से उसने नंबर दे दिया। इसके बाद 29 जून को लड़की ने कई वीडियो कॉल किए। वीडियो कॉल पर शुरू की तो लड़की एकदम नग्न दिखी। आपत्ति करने पर भी वह बात करती रही। इसके बाद मैंने फोन काट दिया।

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले शख्स का कहना है कि कुछ समय बाद व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जल्दी 20 लाख रुपये का इंतजाम करो। इतना कुछ होने के बाद 30 जून को उसका नंबर, सोशल मीडिया एकाउंट आदि ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस की वर्दी पहने युवक ने कॉल की, कहा-वीडियो हटाओ।

एक जुलाई को दूसरे नंबर से कॉल आई। यह कॉल पुलिस अधिकारी की वर्दी पहने युवक की थी। वीडियो कॉल पर उसने खुद को अफसर बताया और कहा कि राहुल नामक के युवक ने उस वीडियो को अपलोड किया है। जल्दी से इसे डिलीट कराओ वरना दो लाख रुपये जुमार्ना और 6 साल की जेल हो जाएगी। उस अफसर ने राहुल का मोबाइल नंबर आदि दिया।
राहुल को कॉल किया गया तो उसने कहा कि वीडियो क्लिप डिलीट करने के लिए 7.5 लाख रुपए तुरंत जमा करने होंगे। इसके बाद से लगातार पुलिस अधिकारी बनकर धमकी दी जा रही है कि रुपये एकाउंट में डालो वरना जेल भेजा जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts