गाजियाबाद: शनिवार को बड़ी संख्या में व्यापारियों ने मार्केट में जुलूस निकाला। यह सभी व्यापारी सब्जी मंडी और गोल मार्केट के थे। इनका आरोप था कि यहां व्यापारी 60 साल से दुकान कर रहे हैं। फिलहाल इनका किराया 500 से लेकर 700 रुपए है जिसको नगर निगम 12 से 18 हजार करने जा रहा है। करीब एक महीने से अधिक से व्यापारी आंदोलन कर रहे है और अब उनको सभी व्यापारी संगठनों का समर्थन मिल रहा है।
गोल मार्केट अध्यक्ष संजीव लाहोरिया ने बताया की नगर निगम की सरकारी संपत्ति पर कुल 1702 दुकान हैं। ये दुकानें 1958 से 1960 में आवंटित की गई थी। शरणार्थियों को रोजगार देने और उनको बसाने के लिए ये दुकान दी गयी थी। नगर निगम ने 1997 में इनका किराए का डर 2 रुपए स्क्वायर फीट तय किया गया था। यहां व्यापारी 60 साल से अपना व्यापार कर रहे हैं। यह दुकान सरकारी भूमि पर बनी हुई है। पिछले 20 साल से कोई किराया नहीं बड़ा है। व्यापारी यहां 500 से 700 रुपए का किराया देते आए हैं।
संजीव लाहोरिया के मुताबिक अब नगर निगम सीधा यह किराया 12 से 18 हजार रुपए करने जा रहा है। जो व्यापारियों की नजर में गलत है। संजीव लाहोरिया के मुताबिक जो जायज किराया है, वह बढ़ाया जाए उसका विरोध व्यापारी नहीं करेंगे। इसी को लेकर बड़ी संख्या में व्यापारी आंदोलनरत है।
संजीव लाहोरिया के मुताबिक व्यापारी लगातार नेता और प्रशासनिक अधिकारियों से मिल रहे हैं। लेकिन व्यापारियों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है कोई ठोस नतीजा नहीं निकल रहा है।