HomeCRIME NEWSगाजियाबाद: विवाहिता ने ससुरालवालों पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप

गाजियाबाद: विवाहिता ने ससुरालवालों पर लगाया छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप

-

  • एफआईआर दर्ज, दिल्ली के युवक के साथ हुई थी शादी

शारदा न्यूज़, गाजियाबाद। गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने शौहर और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की ससुराल दिल्ली में है। उसका निकाह जून 2019 को हुआ था। महिला के मुताबिक ससुराल वाले कम दहेज का ताना देकर उसके साथ मारपीट और ससुराल में मौजूद पुरूष छेड़छाड़ करते हैं। इतना ही नहीं उसका शौहर अपने जुआरी और नशेड़ी दोस्तों को लाकर उसे उनके सामने परोसना चाहता है। महिला के मुताबिक पति कहता है कि हमारी दहेज की मांग ऐसे तो पूरी होगी नहीं हम ऐसे ही पैसा कमा लेंगे।

गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी में मुकदमा दर्ज करवाया है। अपने पति समेत 11 ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के आरोप बेहद संगीन है। महिला के मुताबिक जून 2019 को उसका निकाह दिल्ली में रहने वाले आसिफ के साथ हुआ था। निकाह के बाद ही ससुराल वाले उसे कम दहेज के लिए ताना मारने लगे। इतना ही नहीं जब वह गर्भवती हुई तो बिना उसे बताएं दवाई खिलाकर उसका गर्भपात कर दिया। महिला के मुताबिक जब और दहेज देने में असमर्थता जाहिर की गई, तो पति ने अपने दोस्तों के साथ महिला को मौज मस्ती करने के लिए कहा गया।

महिला के मुताबिक पति ने कहा कि दहेज नहीं मिलेगा तो पैसा ऐसे कमाने लगेंगे। महिला का आरोप है कि उसका ससुर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। एक बार दुष्कर्म का प्रयास भी किया है। महिला के मुताबिक उसने थाना पुलिस से संपर्क भी किया। लेकिन पुलिस ने पारिवारिक मामला बताकर टाल दिया।

एसीपी लोनी सूर्यबलि मौर्य के मुताबिक महिला की शिकायत पर मुकदमा लिख लिया है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसीपी लोन सूर्यबली मौर्य का कहना है कि ऐसे मामलों में पहले मध्यस्थता और कॉउंसिल की कोशिश की जाती है। असफल होने पर मुकदमा दर्ज किया जाता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts