spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSगाजियाबाद: पत्नी की हत्या कर अपना और ढाई साल की बेटी का...

गाजियाबाद: पत्नी की हत्या कर अपना और ढाई साल की बेटी का गला रेता

-


गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपनी पत्नी का गला रेत दिया और फिर खुद तथा अपने बेटी के साथ भी ऐसा करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ग्रामीण क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि जावेद (30) ने अपनी पत्नी साबरीन (27) का गला रेतने के बाद खुद के और अपनी बेटी हीबा (ढाई साल) के साथ ही ऐसा ही करने की कोशिश की। उन सभी को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सबरीन को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जावेद को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और उनके बीच अक्सर अनबन रहती थी।

यादव ने बताया कि पिछले एक साल से वे उत्तर पूर्व दिल्ली के नंद नगरी में विवाद को सुलझाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में जा रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जावेद ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और वारदात को अंजाम दिया।
कुछ देर बाद पड़ोसियों ने कमरे में झांककर देखा तो तीनों खून से लथपथ पड़े थे। डीसीपी ने बताया कि उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और पुलिस को सूचित किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां जावेद और शीबा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts