HomeGhaziabadगाजियाबाद: तीन घंटे में 552 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े,...

गाजियाबाद: तीन घंटे में 552 लोग सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े, सभी का किया चालान

-

– दो माह से गाजियाबाद पुलिस चला रही अभियान।


गाजियाबाद। पुलिस ने शहर के तीनों जोन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने तीन घंटे के इस अभियान में 552 लोगों को गिरफ्तार किया।
शहर जोन में सबसे ज्यादा 221 लोगों को पकड़ा गया। इनमें कोतवाली नगर से 56, विजयनगर से 52, सिहानी गेट से 25, नंदग्राम से 35, कवि नगर से 29 और मधुबन बापूधाम से 24 लोग शामिल हैं।

ट्रांस हिंडन जोन में 152 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस क्षेत्र में इंदिरापुरम से 21, कौशांबी से 28, खोड़ा से 23, साहिबाबाद से 24, लिंक रोड से 20, शालीमार गार्डन से 16 और टीला मोड़ से 20 लोगों को पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार लोगों की शिकायत थी कि कई इलाकों में खुलेआम सड़क पर शराब पी जाती है। इससे आने-जाने वालों को परेशानी होती है। सभी पकड़े गए लोगों को थाने लाया गया। मेडिकल जांच के बाद 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। गाजियाबाद पुलिस पिछले दो महीने से यह अभियान चला रही है। इस अभियान में सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी शामिल रहे।

डीसीपी रुरल सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया इसी तरीके से इस 3 घंटे के अभियान में देहात जोन में पुलिस ने 179 लोगों को पकड़ा। जिसमें से थाना लोनी में 24 ट्रोनिका सिटी में 14 अंकुर विहार में 13 लोनी बॉर्डर में 22 मसूरी में 19 मुरादनगर में 21 मोदीनगर में 17 निवाड़ी में 04 भोजपुर में 12 वेव सिटी में 07 क्रॉसिंग रिपब्लिक में 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts