Homeउत्तर प्रदेशMeerutकूड़े के ढेर में लग रही आग, चुप्पी साधे बैठा विभाग, मेरठ...

कूड़े के ढेर में लग रही आग, चुप्पी साधे बैठा विभाग, मेरठ व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

-

– मेरठ व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हरमन सिटी और लोहिया नगर स्थित कूड़े के पहाड़ में आग से वातावरण प्रदूषित होने के मामले में मंगलवार को मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त कार्यालय में सौंपा।

ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने कहा कि हरमन सिटी और लोहिया नगर स्थित कूड़े के पहाड़ में शरारती-तत्वों द्वारा समय-समय पर स्वाजिशन आग लगा देते हैं। जिससे स्थानीय निवासियों एवं शहर वासियों की जीना दूभर हो गया है। उक्त कूड़े में आग लगाने से क्षेत्र एवं शहर का वातावरण अत्यंत विषैला हो गया है। जिस कारण क्षेत्र वासियों व्यो आंखो में जलन यांस संबंधी खांसी आदि बीमारियों बढ़ती जा रही है। जो चिंता का विषय है।

उन्होंने बताया कि विगत शनिवार को शरारती तत्लो ने साजिशन लोहिया नगर स्थित कूड़े के पहाड़ में उनाग लगासरी, एवं सोमवार को हरमन सिटी में भी ऐसी हरकत शरारती तत्वों द्वारा दोहराई गयी। शरारती तत्वों की इस हरकत से क्षेत्र एंव शहर वासियों को स्वास्थय संबंधी विकारों एवं बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसने मुख्यत: बूढ़े, बच्चे आदि शामिल है।

इसलिए उक्त कूड़े के पहाड़ में आग लगाने वालो को चिन्हित किया जाकर उन पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाये एवं गंभीर धाराओं में कैस पंजीकृत किया जाये। तथा किला रोड़ स्थित बीएनजी स्कूल के पास कैंटो मेण्ट बोर्ड, मेरठ द्वारा कूड़ा डालने पर भी रोक लगायी जाये। क्योंकि वहाँ कूड़ा डालने से स्कूल के छात्रों और क्षेत्रवासियों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

इस दौरान बुध प्रकाश, अजय एडवोकेट, शालिनी बहल, नौशाद कुरैशी, प्रवीन भगवाने, उमाशंकर, मास्टर अजीज, मनजीत आदि रहे।

 

Related articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts