spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutगणपति बप्पा मौर्या: गणेश चतुर्थी पर शहर में उत्सव की धूम

गणपति बप्पा मौर्या: गणेश चतुर्थी पर शहर में उत्सव की धूम

-

  • घरों और पंडालों में होगी गणपति की स्थापना, 10 दिन चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में गणेश महोत्सव का आगाज हो रहा है। श्रद्धालु घरों और पंडालों में गणपति की मूर्ति स्थापना करेंगे। इस दस दिवसीय महोत्सव में शहर भर में प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। श्रद्धालु सुबह-शाम पूजा-अर्चना कर विभिन्न प्रकार के भोग लगाएंगे।

 

जीआईसी इंटर कॉलेज के पास गणपति स्थापना के लिए गणपति बप्पा की पूजा करते लोग।

जीआईसी इंटर कॉलेज के पास गणपति स्थापना के लिए गणपति बप्पा की पूजा करते लोग।

थापर नगर से गणपति स्थापना के लिए गणपति लेकर जाती एक बच्ची

थापर नगर से गणपति स्थापना के लिए गणपति लेकर जाती एक बच्ची

थापर नगर से गणपति स्थापना के लिए गणपति लेकर जाते लोग

Photo: थापर नगर से गणपति स्थापना के लिए गणपति लेकर जाते लोग

थापर नगर से गणपति स्थापना के लिए गणपति लेकर जाते लोग

Photo: थापर नगर से गणपति स्थापना के लिए गणपति लेकर जाते लोग

थापर नगर से गणपति स्थापना के लिए गणपति लेकर जाते लोग

Photo: थापर नगर से गणपति स्थापना के लिए गणपति लेकर जाते लोग

थापर नगर से गणपति स्थापना के लिए गणपति लेकर जाते लोग

Photo: थापर नगर से गणपति स्थापना के लिए गणपति लेकर जाते लोग

 

शहर का मुख्य आयोजन सराफा बाजार में होगा। श्री गणेश मित्र मंडल यहां दोपहर 3 बजे गणपति की स्थापना करेगा। 6 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विसर्जन होगा। आदर्श नगर के पास श्री सिद्धि विनायक मंदिर में पंचामृत अभिषेक और 16 उपचार पूजा होगी। पंडित गणेश ठाकुर के अनुसार भगवान को 1001 लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा।

सदर तेली मोहल्ले में 16वां गणेश उत्सव मनाया जाएगा। शास्त्री नगर में सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकलेगी। सदर दुगार्बाड़ी में श्री सिद्धिविनायक सेवा ट्रस्ट शाम 5 बजे लाल बाग के राजा की स्थापना करेगा। मोदीपुरम स्टील शील कुंज कॉलोनी में शोभायात्रा के बाद बुधवार को दगडूशेठ के रूप में गणपति की स्थापना होगी।

श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मैदान में स्थापित हुए गणपति: नौचंदी स्थित श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में आज गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त में भगवान् गणपति जी का पूजन किया गया। मंदिर के महंत आचार्य मनीष स्वामी जी द्वारा विघ्नहर्ता भगवान् गणपति जी का दीप प्रज्जवलित करके मंत्रोचार द्वारा गणपति उपासना राष्ट्रकल्याण की कामना की गयी। आशा सैनी और सुमित सैनी द्वारा पूजन किया गया। इसके उपरांत मंदिर प्रांगण से भगवान गणपति जी की क्षेत्र परिक्रमा कराई गयी।

श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ में स्थापित हुए गणपति

श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ में गणेश चतुर्थी पर गणेशोत्सव का आयोजन

 

महंत आचार्य मनीष स्वामी जी ने सभी श्रद्धालुओं को बताया कि किस प्रकार गणेशोत्सव में 10 दिन गणपति जी की पूजा अर्चना की जाये। श्री गणेश जी का जन्म भादौ की चतुर्थी को दिन के दूसरे प्रहर में हुआ था। इन्हीं तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग में मध्याह्न यानी दोपहर में जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब देवी पार्वती ने गणपति की मूर्ति बनाई और उसमें शिवजी ने प्राण डाले थे।
आज से मंगलमूर्ति गणेश 10 दिन के लिए विराजेंगे फिर अनंत चतुर्दशी पर उनकी विदाई होगी।

 

 

गणेश चतुर्थी के आयोजन के दौरान ज्ञानेश्वर शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा,प्रेमचंद, श्यामसुंदर शर्मा, योगेंद्र, लक्ष्मी आदि रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts