spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: आपसी लड़ाई में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

मेरठ: आपसी लड़ाई में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

-

– सत्यकाम स्कूल मामले में भाजपाईयों ने स्कूली बच्चों की पढ़ाई को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल में चल रही मैनेजमेंट की लड़ाई में छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह छात्र छात्राएं देश का भविष्य है, लेकिन, स्कूल मैनेजमेंट को इस बात की कोई परवाह नहीं है। यह कहना था भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं का जिन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बीजेपी नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम वीके सिंह से मुलाकात करने पहुंचा।

 

 

इस दौरान उन्होंने बताया कि, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजमेंट की लड़ाई में स्कूल के छात्र छात्राओं का भविष्य संकट में है। बताया कि, जिस तरह स्कूल में रोज मैनेजमेंट की लड़ाई हो रही है। आए दिन स्कूल लड़ाई का मैदान बना हुआ है। इससे छात्र छात्राए दहशत में आ गए हैं। जबकि, उनके एग्जाम सिर पर है और इस वातावरण में स्कूल में पढ़ाई नहीं हो रही है।

ज्ञापन सौंप रहे कार्यकतार्ओं ने मांग करते हुए कहा कि, जब तक स्कूल की मैनेजमेंट की समस्या हल नहीं हो पाती। तब तक प्रशासनिक अधिकारी उस स्कूल को अपने अंडर में लें लें। ताकि, स्कूल के स्टूडेंट्स का फ्यूचर बच सके और बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस काम में देरी ना की जाए।

बता दें कि, सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा हो गया है। स्कूल के संस्थापक ट्रस्टी अनुज शर्मा की बेटी मानवी शर्मा ने परिवार के शोषण का आरोप लगाया है। वहीं स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि संस्थापक ट्रस्टी एवं प्रबंधक अनुज शर्मा कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग कर रहे हैं और स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह सुचारु हैं। उधर, दूसरे पक्ष सत्यकाम के ट्रस्टी गिरीश शर्मा ने आरोप लगाया है कि अनुज शर्मा ने उनके परिवार के साथ विश्वासघात किया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts