spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 4, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamपिछले 15 वर्ष में सबसे ज्यादा ठंडा रहा शुक्रवार

पिछले 15 वर्ष में सबसे ज्यादा ठंडा रहा शुक्रवार

-

– जेट स्ट्रीम हवाओं ने ठिठुराया, 72 घंटे कोल्ड डे का अलर्ट जारी


शारदा संवाददाता

मेरठ। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। वहीं 15 वर्ष में में शुक्रवार का दिन सबसे सर्द रहा। अभी 72 घंटे तक राहत के आसार नहीं हैं।

देर से शुरू हुई कड़ाके की ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सीजन में सबसे सर्द शुक्रवार का दिन रहा। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान पिछले 15 सालों में 19 जनवरी के तापमान में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने अभी 72 घंटे तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। समुद्र तल के ऊपर चल रही पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के चलते मौसम सर्द बना रहेगा।

इस बार मकर संक्रांति के बाद भी ठंड बढ़ती जा रही है। गलन भरी हवाओं के साथ शुक्रवार का दिन सबसे ठंडा रहा। सूरज के दर्शन नहीं हुए। जनवरी माह में हर दिन टूट रहे सर्दी के रिकार्ड के चलते लोग ज्यादातर काम घर पर रहकर ही निपटा रहे हैं। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर पर 240 से 260 किमी प्रति घंटे से चल रही उत्तर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण अगले 5 दिन 24 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लागभग सभी जिलों में शीतलहर का दौर जारी रहने व मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। रात्रि का तापमान 4 के आसपास व दिन का तापमान 14 से 16 डिग्री रहने की संभावना है।

15 साल का 19 जनवरी का अधिकतम तापमान

वर्ष तापमान
2024 11
2023 18.9
2022 17.2
2021 20.1
2020 23.6
2019 18.6
2018 19.4
2017 15.4
2016 20.9
2015 18.7
2014 17.6
2013 17.9
2012 22.6
2011 19.3
2010 20.1

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts