Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ के चार खिलाड़ियों का राजसिंह डूंगरपुर ट्राफी में चयन, पढ़िए पूरी...

मेरठ के चार खिलाड़ियों का राजसिंह डूंगरपुर ट्राफी में चयन, पढ़िए पूरी खबर

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। छत्तीसगढ़ में होने वाली राजसिंह डूंगरपुर ट्राफी के लिए अंडर-14 में मेरठ के चार उभरते खिलाड़ियों का यूपी टीम में चयन हुआ है। यूपी की टीम 26 जनवरी को अपना पहला मुकाबला विदर्भ के खिलाफ खेलेगी।

गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी के कोच तनकीब अख्तर ने बताया गांधी बाग क्रिकेट एकेडमी के दो खिलाड़ी हितेश कुमार और पृथ्वी सिंह यूपी की टीम का हिस्सा रहेंगे। जबकि मेरठ कालेज क्रिकेट एकेडमी के कोच संजय रस्तौगी से प्रशिक्षण लेने वाले रुद्रांश और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में कोच चेतन रतौड़ी से प्रशिक्षण ले रहे अर्णव सोम भी यूपी टीम का हिस्सा रहेंगे। मेरठ के चार खिलाड़ियों का एक ही टूर्नामेंट में चयन होने पर एमसीडीए के सचिव सुरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, कोच तनकीब अख्तर व संजय रस्तौगी ने चारों खिलाड़ियों को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts