spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingशुभांशु समेत चार यात्री अंतरिक्ष के लिये रवाना

शुभांशु समेत चार यात्री अंतरिक्ष के लिये रवाना

-

  • 41 साल बाद भारत की फिर से अंतरिक्ष में प्रवेश।

नासा। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत 4 अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हो गए हैं। एक्सोम 4 मिशन शुरू हो चुका है। यह मिशन नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा में कॉम्प्लेक्स 39 से लॉन्च किया गया है। मिशन के तहत 4 अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जा रहे हैं। इस मिशन में शुभांशु शुक्ला पायलट के रूप में काम कर रहे हैं। स्पेस स्टेशन के लिए शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट रवाना हो गया है। इस मिशन का संचालन भारत के कैप्टन शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं। क्रू कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट पर एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा कर रहा है। इस मिशन का नेतृत्व अमेरिका की कमांडर पैगी व्हिटसन कर रही हैं। हंगरी के अंतरिक्ष यात्री टिबोर कपू और पोलैंड के स्लाव उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की मिशन विशेषज्ञ हैं।

शुभांशु बोले : नमस्कार मेरे देश वासियों 41 साल बाद हम वापस अंतरिक्ष में पहुंच गए और कमाल की सवारी थी। इस समय हम 7.5 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी के चारो तरफ घूम रहे हैं और मेरे कंधे पर मेरे साथ मेरा तिरंगा है जो ये बताता है कि मैं आप सब के साथ हूं। ये मेरी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक की यात्रा की शुरूआत नहीं है। ये भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरूआत है और मैं चाहता हूं कि आप देशवासी इस यात्रा का हिस्सा बनें।

शुभांशु के स्पेसक्राफ्ट ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर उड़ान भर ली है। इस दौरान शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहाहम खुश हैं। शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने कहा, सब खुश हैं। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा यह बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे बहुत गर्व और सौभाग्य महसूस हो रहा है कि मैं ऐसे बच्चे का पिता हूं। यह मेरे जीवन का सबसे खुशी का दिन है।

गाजर का हलवा भी गया अंतरिक्ष

नासा। यह मिशन 2 हफ्ते तक चलने वाला है। मिशन के लिए शुभांशु शुक्ला ने अपने बैग में कुछ ऐसा दिलचस्प सामान रखा है। जिसको जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ग्रुप कैप्टन शुक्ला बताते हैं कि इस मिशन के लिए उन्होंने अपने बैग में सिर्फ जरूरी सामान ही नहीं रखा बल्कि मैं अरबों दिलों की आशाएं और सपने ले जा रहा हूं। साथ ही इन सपनों के साथ इस बैग में हलवा भी है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री ने बताया कि वो मिशन के लिए खासतौर से तैयार की गई अपनी कुछ पसंदीदा मिठाइयां अंतरिक्ष में ले जा रहे हैं। शुक्ला ने कहा अंतरिक्ष में खाने के लिए बहुत सारा खाना होगा, लेकिन मैं अपने साथ आम का रस, गाजर का हलवा और मूंग दाल का हलवा ले जा रहा हूं। इसी के साथ शुक्ला इस मिशन पर अपने एक नन्हे साथी को भी ले गए हैं। यह नन्हा साथी एक सॉफ्ट टॉय है, जिसका नाम उन्होंने जॉय रखा है।

आॅनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में, शुक्ला ने जॉय को दिखाया यह एक हंस का सॉफ्ट टॉय है। उन्होंने कहा कि एक्स -4 पर यह पांचवां चालक दल सदस्य होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts