Homeउत्तर प्रदेशMeerutपूर्व मंत्री प्रशांत ने देवव्रत त्यागी को दिया समर्थन

पूर्व मंत्री प्रशांत ने देवव्रत त्यागी को दिया समर्थन

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बहुजन समाज पार्टी के मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवव्रत त्यागी ने चुनाव रणनीति के तहत आज पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम के घर पंहुचे। पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम ने सांसद प्रत्याशी का फूल मालाओं के साथ एवं बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकर का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम ने कहा कि मैं हमेशा से ही बहुजन समाज पार्टी का सेवक रहा हूं और पार्टी की सेवा करता आया हूं तथा आगे भी करता रहूंगा, मैं पूरी तरह से बहुजन समाज पार्टी के साथ हूं।

इस दौरान प्रशांत गौतम ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी देवव्रत त्यागी को पूर्ण समर्थन दिया। इसके लिए देवव्रत त्यागी ने उनका आभार प्रकट किया।

इसी के साथ पूर्व मण्डल कोर्डिनेटर परवेश जाटव ने भी देवव्रत त्यागी को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

इसके बाद प्रशांत गौतम ने सांसद प्रत्याशी के साथ मुस्लिम क्षेत्रों में जनसपर्क करते हुए जामा मस्जिद पर नमाजियों से दुआ और बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

तत्पश्चात त्यागी ने काजी शफीक उर रहमान काश्मी व शहर काजी जैनुल सजिद्दीन से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस मौके पर उनके साथ परवेज जाटव, कांति त्यागी, पूर्व पार्षद रवि गौतम अब्दुल्लापुर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, सुनील जाटव, सरदार जगदेव आदि रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts