HomeTrendingनहीं रहें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी, पीएम मोदी ने जताया शोक

नहीं रहें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी, पीएम मोदी ने जताया शोक

-


नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर शुक्रवार को गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों को निभाते हुए महाराष्ट्र की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया।

 

जानकारी के अनुसार, जोशी का शुक्रवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री जोशी को दिल का दौरा पड़ने के बाद बुधवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

नहीं रहें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी, पीएम मोदी ने जताया शोक

 

पीएम मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि “श्री मनोहर जोशी जी के निधन से दुख हुआ। वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक सेवा में वर्षों बिताए और नगरपालिका, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियाँ निभाईं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए अथक प्रयास किया। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। लोकसभा अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने हमारी संसदीय प्रक्रियाओं को अधिक जीवंत और सहभागी बनाने का प्रयास किया। मनोहर जोशी जी को एक विधायक के रूप में उनकी कर्मठता के लिए भी याद किया जाएगा, उन्हें चारों विधानमंडलों में सेवा करने का गौरव प्राप्त हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना. शांति।”

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts