Homepolitics newsकर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा का निधन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा का निधन

-


बेंगलुरू: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा अब हमारे बीच नहीं रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा का आज सुबह करीब 2.30 बजे सदाशिवनगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। अस्पताल में उनका इलाज हुआ और वे घर लौट आये।

आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। जनता के अंतिम दर्शन के लिए आज उनके पार्थिव शरीर को सदाशिवनगर स्थित आवास पर रखा जाएगा। एसएम कृष्णा के लंबे समय के दोस्त और रिश्तेदार डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि अंतिम संस्कार कल सुबह उनके गृहनगर मंड्या जिले के मद्दूर के सोमनहल्ली में किया जाएगा। 2023 में केंद्र सरकार ने एस एम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

मौजूदा समय में वह बीजेपी से जुड़े थे। एस एम कृष्णा के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत बीजेपी और कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक जाहिर किया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts