Homeउत्तर प्रदेशMeerutकृष्ण शोभायात्रा के लिये समिति का गठन

कृष्ण शोभायात्रा के लिये समिति का गठन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरुवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा 2024 के लिए समिति का गठन किया गया। मुख्य संरक्षक मुकेश अग्रवाल की देखरेख में उनके सदर दाल मंडी स्थित प्रतिष्ठान पर किया गया। समिति में मुख्य संयोजक सचिन जैन सेतु, अमित गोयल को चुना गया।

अध्यक्ष पद पर रोहित बंसल, भोलू महामंत्री, अंकित गुप्ता मनु कोषाध्यक्ष, विशाल कंसल को लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव गुप्ता , विवेक रस्तोगी , गौरव बंसल , गौरव जैन उपाध्यक्ष पद पर अर्चित गोयल, सौरभ गर्ग, सनी जैन आदि को नियुक्त किया गया।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा 30 अगस्त 2024 गुरुवार को सांय चार बजे श्री वामन भगवान मंदिर सदर गंज बाजार से सदर क्षेत्र के मुख्य बाजारों से हो कर निकाली जाएगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिलकर संकल्प लिया शोभा यात्रा को भव्य एवं विशाल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts