Homeउत्तर प्रदेशMeerutप्रधानाचार्य प्रांतीय सम्मेलन में दो वर्षीय नई कार्यकारिणी का गठन

प्रधानाचार्य प्रांतीय सम्मेलन में दो वर्षीय नई कार्यकारिणी का गठन

-


शारदा न्यूज, रिपोर्टर।

मेरठ। देव नागरी इंटर कॉलेज में 44वें प्रधानाचार्य प्रांतीय सम्मेलन का समापन हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन के अन्तिम दिन सर्व सम्मति से संगठन की नवीन कार्यकारिणी का दो वर्ष के लिए गठन किया गया।

कार्यक्रम में देवनागरी इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य सुशील सिंह को पुन: अध्यक्ष पद पर चुना गया। जबकि डा. रवीन्द्र विपाठी महामन्ती तथा डा. मणीशंकर तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। मेरठ जिले के डा. सुशील शर्मा एवं डा. सरला चौधरी को उपाध्यक्ष चुना गया। अंतिम दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिधि डा. धमेन्द्र भारद्वाज सदस्य विधान परिषद एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा रहे। संगठन के संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल ने मुख्य अतिधि के समक्ष प्रधानाचार्यों की प्रमुख समस्याओं जैसे लगभग 20% संस्थाओं में कार्यरत प्रधानाचार्ण को नियमित करने, कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के शुल्क की प्रतिपूति सरकार द्वारा करने की मांग रखी। मुख्य अतिथि ने प्रधानाचार्यों को आश्वस्थ किया कि आगामी विधान परिषद की बैठक में प्रधानाचार्यों की सभी समस्याओं को सदन में उठाकर उनका समाधान कराया जायेगा। अंतिम दिन के सत्र में प्रधानाचार्यों के सामने आने वाली समस्याओं एवं उसके निवारण पर भी विचार विमर्श किया गया। विभिन्न जनपदों से सम्मेलन में पधारे जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्रियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवानित्त प्रधानाचार्यो में नित्यानन्द शर्मा, डा. एमपी शर्मा, डा. रामपाल सिंह, डा. जेएस गुप्ता, डा. सत्यव्रत शर्मा, डा. पद्‌मसेन मित्तल व टंडन जी को सम्मानित किया गया।

बुधवार को कार्यक्रम का संचालन प्रदेशीय महामंत्री डा. रवीन्द्र त्रिपाठी एवं मेरठ के जिला अध्यक्ष डा. गौरव पाठक ने किया। सम्मेलन को सफल बनाने में दिये गये योगदान के लिए जनपद मेरठ की कार्यकारिणी के अध्यक्ष डा. गौरव पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष डा. नीलम सिंह, जिला मंत्री संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार, डा. दीप्ति राघव, डा. प्रवीण शर्मा, डा. विवेक शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, डा. सन्त कुमार को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डा. गौरव पाठक ने सभी को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएन इण्टर कालिज के रवीन्द्र यादव, डा. युवराज शर्मा व नागेन्द्र प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से सैकडों प्रधानाचार सम्मिलित रहे।

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/two-day-conference-of-up-principal-council-begins-in-dn/

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts