Homeउत्तर प्रदेशMeerutहरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता रैली को रवाना

हरी झंडी दिखाकर किया जागरूकता रैली को रवाना

-

  • रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज में देखा गया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण।

शारदा न्यूज, मेरठ। नवरात्र के पर्व पर मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-4) के अंतर्गत आज विधायक सिवालखास गुलाम मौहम्मद, आईजी नचिकेता झा, आयुक्त सेल्वा कुमारी जे द्वारा पुलिस लाइन से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रैली रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज पर संपन्न हुई, जिसमें स्कूल, कॉलेजो के बच्चो एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियो द्वारा भाग लिया गया।

जागरूकता रैली के उपरांत रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। राज्यमंत्री  ऊर्जा डा. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि सरकार की कार्यप्रणाली के कारण अब नारी में आत्मविश्वास बढ़ा है। विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल ने भी नारी शक्ति के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाली ज्वाईंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला, आंगनबाडी कार्यकत्री पूनम सागर, किरण, सहायक अध्यापिका कौशर जहां, राखी रानी, आशा कार्यकत्री प्रियंका, रिहाना, सहायक अध्यापिका निधि सक्सैना, श्रीमती मुक्ता भटनागर, अधीक्षिका प्रोबेशन विभाग रीमा राठी, सहायक अध्यापिका अनिता, सफाई कर्मचारी बबली, गीता देवी, महिला मुख्य आरक्षी मीनाक्षी चौहान, उप निरीक्षक प्रियंका गौतम, हाईस्कूल की टॉपर छात्रा कशिश, सुमन नागर तथा समूह सखी संगीता तोमर एवं सोनबिरि को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आईजी नचिकेता झा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, सीडीओ नुपूर गोयल, एसपी देहात कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी सदर गामिनी सिंगला, सीएमओ डा. अखिलेश मोहन, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सहित अन्य संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कालेज की प्रधाचार्या व छात्राएं उपस्थित रही।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts