Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशड्राइवर को झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार

ड्राइवर को झपकी आने से डिवाइडर से टकराई कार

-

– पांच गंभीर घायल, मां की मौत की सूचना पर लौट रहे थे।


सुल्तानपुर। मां की मौत की सूचना पर एक्सप्रेस वे से होकर सपरिवार कार से दिल्ली से आजमगढ़ जा रहे एक ही परिवार के पांच लोग सड़क हादसे में घायल हो गए। अयोध्या जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के इमामगंज के निकट माइल स्टोन 74 पर शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे चालक को झपकी आ जाने से डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। कार में छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना पर यूपीडा कर्मियों ने घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या हॉस्पिटल पिठला कुमारगंज पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अयोध्या राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घायलों में चालक सतेंद्र वर्मा (30), योगेंद्र वर्मा (25), विजय वर्मा (36) पुत्रगण हरिकेश वर्मा, विजय वर्मा की पत्नी सुमन (34), प्राची (2) हैं।

 

वहीं, विजय का पुत्र आयुष (8) घटना में बाल-बाल बच गया है। ये सभी आजमगढ़ के बूढ़नपुर थाना के मिझुरी के निवासी हैं। योगेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार रात में 12 बजे घर पर मां की मौत की सूचना मिली। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हम सभी लोग दिल्ली से घर जा रहे थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts