शारदा रिपोर्टर मेरठ। विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव आयोग आज शुक्रवार दोपहर तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करेगा। जिलाधिकारी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को बुलाकर सूची की प्रति सौंपेंगे। जनपद में कुल 5,06,000 मतदाता कम हुए हैं। अंतिम सूची के अनुसार, सात विधानसभा क्षेत्रों में अब 21,93,637 मतदाता रह गए हैं। एसआइआर से पहले यह संख्या 26,99,820 थी। इस दौरान 1,49,767 नए मतदाता भी सूची में जोड़े गए हैं।


