Homeन्यूज़पहले ग्लैमर का तड़का फिर बन गई सांसद

पहले ग्लैमर का तड़का फिर बन गई सांसद

-

मुंबई। फिल्मों की चमक-दमक भरी दुनिया में काम करने के बाद कई ऐसे फिल्मी सितारे हैं, जो राजनीति का रुख कर लेते हैं। कुछ का चंद साल की राजनीति के बाद मोह भंग हो जाता है तो कुछ राजनीति के भी स्टार बनकर उभरते हैं। आज जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं, उन्होंने एक्टिंग के साथ ही राजनीति में भी दमखम दिखाया है। फिल्मों में ग्लैमरस रोल निभाकर पहचान बनाने वाली ये एक्ट्रेस साल 2024 में लोकसभा पहुंचीं और अब अपनी मौजूदगी से संसद को हिला देती हैं। उनके कई प्रभावी भाषण लोगों के बीच काफी चर्चित हैं और हाल ही में आॅपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा के बाद ये एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि जादवपुर से सांसद सायोनी घोष हैं, जिनका डंका लगातार संसद में बज रहा है। सायोनी घोष ने भोजपुरी और बंगाली फिल्मों में कई सालों तक अहम भूमिकाएं निभाईं, जिनमें उनकी विनिधता भी देखने को मिली। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार चुने। अभिनय के अलावा वो म्यूजिक की दुनिया में भी कदम रखी और अपने गाने से लोगों का दिल जीता। एक्ट्रेस टीवी पर भी स्क्रिय रहीं। अब वे 2024 से जादवपुर से सांसद हैं और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सायोनी घोष कोलकाता, पश्चिम बंगाल में पैदा हुईं और वहीं पली बढ़ीं। उन्होंने टेलीफिल्म इच्छे दाना से अभिनय की शुरूआत की और फिर बंगाली फिल्मों में उतर गईं। उनका बिग स्क्रीन डेब्यू साल 2010 में कॉमेडी फिल्म ‘नोटोबोर नॉटआउट’ से हुआ जिसमें उनका रोल काफी छोटा था। साल 2015 में एकला चलो रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभा, वो रिया के रोल में नजर आईं। ये फिल्म एक सिंगल मदर की कहानी थी। फिल्म का जोनर रोमांटिर कॉमेडी था। इसके बाद रोमांटिक कॉमेडी बिटनून में वो रूशा की भूमिका में नजर आईं। उनके इस किरदार को भी सराहा गया।

इसके अलावा वो थ्रिलर फिल्म ह्यद्विखंडदितोह्ण में भी दिखीं, जिसमें एक मानसिक रोग विशेषज्ञ की भूमिका में थीं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस की कई और फिल्में हैं, जिनमें वो अलग-अलग किरदारों में नजर आईं। इनमें शोट्रू, कनामाची, अंतराल, आगुन, मायेर बिये, राजकहिनी जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts