HomeAccident NewsFirozabad Accident: तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, बच्चे की मौत,...

Firozabad Accident: तेज रफ्तार कार ने बारातियों को रौंदा, बच्चे की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

-

– भात देने बाजे पर नाचते हुए जा रहे लोगों पर चढ़ी कार, कई लोग घायल।

फिरोजाबाद। गुरुवार देर रात रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोमीन नगर में एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने शादी समारोह में शामिल बारातियों को रौंद दिया, जिसमें 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

यह घटना देर रात की है। जब लेबर कॉलोनी निवासी आरिफ का पुत्र आहिल (9) अपनी चाची शाहिन और अन्य परिजनों के साथ मोमीन नगर में एक शादी समारोह में भात चढ़ाने जा रहा था। ओमप्रकाश यादव के घर के सामने से गुजरते समय एक तेज रफ्तार कार के अज्ञात चालक ने नियंत्रण खो दिया और भीड़ में घुस गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल आहिल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में इरशाद, सलमा, आयशा, अनम, नगमा, सुमेरा, फिजा, शाहिद, अहद, इबाद, अहमद, आतिफ, कैफ समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी इरफान पुत्र उस्मान ने बताया कि कार चालक तेज रफ्तार से भीड़ में घुसा और घटना स्थल से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक आहिल के शव को बड़ी मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts