HomeTrendingपेड़ पर लटका मिला फायरमैन का शव

पेड़ पर लटका मिला फायरमैन का शव

-

नोएडा से सात दिन पहले आया था, कानों में लगे थे ईयरबड, सुसाइड नोट मिला


औरैया। सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक फायरमैन का शव घर से 500 दूर आम के पेड़ पर लटका मिला। युवक की पहचान बृजेश पाल (35) के रूप में हुई है। वह नोएडा में तैनात था। और करीब 7 पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। सोमवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन भी मिला है। घटनास्थल के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। कानों में ईयरबड लगे थे।

ग्रामीणों ने गंगा राम पुत्र खियाली राम के खेत में शव देखा। और इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामला जिला मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर अजीतमल क्षेत्र के हालेपुर गांव का है।

मृतक की पहचान विलावा गांव निवासी बृजेश पाल (35) पुत्र शिव प्रकाश के रूप में हुई। वह फायर ब्रिगेड में नौकरी करता था और नोएडा में तैनात था। बृजेश 18 अक्टूबर को छुट्टी पर घर आया था। रविवार शाम करीब आठ बजे वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

पुलिस के मुताबिक, बृजेश के कानों में ईयरबड लगे थे। उसकी जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला है। घटना से पहले उसने व्हाट्सएप पर एक युवक को लड़की की फोटो और मोबाइल नंबर भेजा था। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर अजीतमल कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार, क्षेत्राधिकारी शैलेन्द्र कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर रामचंद्र और अटसू चौकी प्रभारी अभय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भेज दिया गया।

पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, पहली नजर में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला था। मौके से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
कानपुर। बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव के पास सोमवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने युवक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू की। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल युवक की पहचान, उम्र और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts