HomeWorld News55 सैनिक ढेर, 19 पोस्ट तबाह, विमान गिराया; तालिबान का पाकिस्तान पर...

55 सैनिक ढेर, 19 पोस्ट तबाह, विमान गिराया; तालिबान का पाकिस्तान पर हमला

-

नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण जंग की शुरूआत हो चुकी है। दोनों ओर से जो सेनाएं हैं एक दूसरे पर भीषण हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान जो लगातार बार-बार अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के सब्र का इम्तिहान ले रहा था। आखिरकार सब्र का वो पैमाना टूट गया। अफगानिस्तान के लड़ाके कहर बनकर पाकिस्तानी लड़ाकों पर टूट पड़े हैं। ताजा अपडेट्स आने तक अफगानिस्तान प्रशासन ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। देर रात शुरू हुई झड़पों के बाद देखते ही देखते यह भीषण युद्ध में तब्दील हो गया।

 

 

पाकिस्तान और तालिबान के बीच रात भर भीषण जंग चली जो अभी भी जारी है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में कई जगहों पर बमबारी की जिसका उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। अफगानिस्तान फोर्सेस ने पाक एयरफोर्स के जीएफ17 लड़ाकू विमान को मार गिराने का भी दावा किया है। साथ ही पाकिस्तान अफगानिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा डूरंड लाइन पर पाक के 19 पोस्टों पर भी कब्जे के दावे किए जा रहे हैं।

तालीबान लड़ाकों का हमला इतना भीषण था कि पाकिस्तानी सैनिक अपनी पोस्ट छोड़-छोड़ कर वहां से भाग खड़े हुए। इसे लेकर तालिबान प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कायर पाकिस्तानी सेना ने काबुल कंधार में कुछ जगहों पर बमबारी की है। अल्लाह का शुक्र है कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

तालिबान के मिलिट्री आॅफ नेशन डिफेंस की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि कुछ दिन पहले की तरह पाकिस्तानी सेना ने खुलेआम अफगानिस्तान की पूर्वी सीमाओं में घुसपैठ की। हमारी आजादी का उल्लंघन किया और जवाब में आज रात साल 1447 हिजरी में यहां महिलाओं और बच्चों को शहीद कर दिया। तालिबान और पाकिस्तान के बीच यह जंग उस वक्त शुरू हुई है जब पाकिस्तानी सेना ने इस हफ्ते की शुरूआत में डूरंड लाइन पर अफगान तालीबान चेक पोस्ट पर बड़े हमले किए थे। जिससे दोनों ओर काफी नुकसान हुआ था।

इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान जो कि बड़ा ही अजीब सा है वो जो है यहां पर लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने पाक अफगान युद्ध को लेकर कहा है कि हमारे सब्र की इंतहा हो गई है। अब यहां खुली जंग है। वो आगे लिखते हैं कि तालिबान टर्नड अफगानिस्तान इनू कॉलोनी आॅफ इंडिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts