Homeदेशकूनो में मादा चीते ने तीन शावक जन्मे

कूनो में मादा चीते ने तीन शावक जन्मे

-

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को तीन साल पूरे होने पर बड़ी खुशखबरी मिली है। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका से आई चीता गामिनी दूसरी बार मां बनी है। गामिनी चीता ने 18 फरवरी 2026 को तीन नए शावकों को जन्म दिया है।

 

 

यह खुशी भरा आगमन भारतीय धरती पर चीतों के नौवें सफल प्रसव का प्रतीक है और इसके साथ ही भारत में जन्मे जीवित शावकों की संख्या 27 हो गई है। इन नए शावकों के साथ, भारत में चीतों की कुल संख्या अब 38 हो गई है जो देश के दृढ़ और ऐतिहासिक संरक्षण प्रयासों का एक सशक्त प्रतीक है। तीन चीते मंदसौर के गांधीसागर अभयारण में ओर शेष कूनो में हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts